CG : पेड़ पर लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
एक प्रेमी जोड़े का शव एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 17 अगस्त की रात करीब 1 बजे ग्राम सेरीखेड़ी के खदरहा भाटा में एक महिला और पुरुष के पेड़ से फांसी लगाए होने की सूचना मिली थी। सूचना पर मंदिर हसौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान मेघराज साहू पिता स्व. दम्मत राम साहू (32 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं मृतिका की पहचान नंदिनी ध्रुव पति ललित ध्रुव (35 वर्ष) के रूप में हुई। दोनों सेरीखेड़ी के खदरहा भाटा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की। दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े कारणों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार, मेघराज और नंदिनी के बीच पिछले कुछ वर्षों से प्रेम प्रसंग था। नंदिनी अपने पति से अलग होकर अपने घर में रह रही थी।
हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें