महासमुंद : तुलसी के दोहों से गूंजा विद्यालय परिसर, साहित्य और संस्कारों के साथ मनाई गई तुलसीदास जयंती
महर्षि विद्या मंदिर, मचेवा, महासमुंद में आज दिनांक 19 अगस्त 2026 को महान संत, कवि एवं रामचरितमानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की CCA समिति द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने गोस्वामी तुलसीदास जी की जीवनी, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक योगदान तथा भारतीय संस्कृति में उनके महत्वपूर्ण स्थान के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा तुलसीदास जी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर भाषण प्रस्तुत किए गए। साथ ही रामचरितमानस के विभिन्न दोहों का सुंदर एवं भावपूर्ण पाठ विद्यार्थियों द्वारा किया गया। दोहों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भक्ति, नैतिकता, सदाचार एवं जीवन-मूल्यों का संदेश प्रस्तुत किया।
इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन एवं साहित्य से परिचित कराना तथा उनके विचारों एवं आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भारतीय साहित्य एवं संस्कृति के प्रति रुचि जागृत करने के साथ-साथ उन्हें महान संत-कवियों के जीवन से जुड़े मूल्यों को समझने का अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में CCA समिति, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।