बारिश में ड्यूटी करने वाले नगर निगम कर्मचारियों को मिले रेनक... - CG Sandesh

बारिश में ड्यूटी करने वाले नगर निगम कर्मचारियों को मिले रेनकोट

रायगढ़ : बारिश के मौसम में मैदानी कर्मचारियों को काम के दौरान होने वाली परेशानियों को देखते हुए रायगढ़ नगर निगम की ओर से रेनकोट का वितरण किया गया। रेनकोट वितरण कार्यक्रम महापौर जीवर्धन चौहान के कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां निगम के मैदानी कर्मचारियों को रेनकोट प्रदान किए गए।

कर्मचारियों ने रेनकोट मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान फील्ड में काम करना काफी मुश्किल हो जाता है। कई बार बारिश में भीगने के बावजूद उन्हें अपनी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। रेनकोट मिलने से अब बारिश के दौरान काम करने में सुविधा होगी और वे बेहतर तरीके से अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

इस मौके पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि लगातार बारिश के बीच फील्ड में काम करने वाले निगम कर्मचारी कई बार भीगते हुए अपनी सेवाएं देते हैं। कर्मचारियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें रेनकोट उपलब्ध कराया गया है।

महापौर ने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगम कर्मचारियों को समय पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक कार्यवाही करनी पड़ती है। रेनकोट मिलने से कर्मचारी खराब मौसम में भी सुरक्षित रहते हुए आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अपना काम जारी रख सकेंगे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें