बागबाहरा : 6वीं से कक्षा 12वीं के बहनों को रक्षा सूत्र का निर्माण कराया गया
सरस्वती ग्राम गंगा उच़्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा में कौशल विकास के अंतर्गत कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं के बहनों को रक्षा सूत्र का निर्माण कराया गया। इस कार्य से बालिकाओं में स्वरुची कार्य करने की प्रेरणा जागृत होती है। व आत्मविश्वास पैदा होता है।
आज समाज में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।इस तरह के कार्यों से समाज में एक व्यापक संदेश पहुंचाया गया। विद्या भारती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा संचालित विद्यालयों में पढ़ाई के साथ साथ हर क्रियाकलापों पर ध्यान दिया जाता है।
जिसमें आधारभूत विषय मुख्य है जैसे योग, संगीत, नैतिक आध्यात्मिक,व संस्कृत शिक्षा मुख्य है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बालिका शिक्षा प्रमुख ओमकुमारी साहू एवं संस्था प्रमुख वीरेंद्र कुमार साहू जी के मार्गदर्शन रहा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें