बागबाहरा : आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग सम्पन्न
सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा संचालित सरस्वती ग्राम गंगा उच़्चतर माध्यमिक विद्यालय कसेकेरा विद्यालय में माह अगस्त का आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग सम्पन्न हुआ। इस वर्ग का शुभारंभ विद्यालय के समिति सदस्य पवित्रो यादव, राजेंद्र बाजपयी, तुलसी राम साहू एवं संस्था प्रमुख वीरेन्द्र कुमार साहू ने मां सरस्वती ऊं भारत माता के छायाचित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जविलत कर किया गया।
यह वर्ग प्रातः 10बजे से सायं 4बजे तक चला।प्रथम कालांश गीता पाठ अभ्यास रूपेंद्र साहू द्वारा,द्वितीय कालांश वर्तमान में आई. सी. टी. क्यों धनेश्वर साहू द्वारा। तृतीय कालांश पालक संपर्क क्यों और कैसे वीरेन्द्र कुमार साहू द्वारा, एवं चतुर्थ कालांश शारीरिक नरेन्द्र टंडन द्वारा लिया गया।
इस वर्ग में उपस्थित पवित्रो यादव ने अपने उद्बबोंधन में कहा कि आचार्य व्यक्तित्व का महत्व मानव में मानवत्व का गुण होना, बहुत जरूरी है। ऐसे वर्ग व्यक्तित्व के भीतर छिपे डर भ्रम और नकारात्मकता को दूर करके उसे एक स्पष्ट साहसी और जिम्मेदार इंसान बनातें हैं।यह जानकारी आवर्ती प्रमुख सुश्री सरस्वती यादव द्वारा दी गई।