पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, आरक्षक निलंबित - CG Sandesh

पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार, आरक्षक निलंबित

जांजगीर-चांपा : जिले के मुलमुला थाना से पुलिस अभिरक्षा में रखा गया एक आरोपी फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले आरक्षक के खिलाफ एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक मुलमुला पुलिस ने अमोरा निवासी 33 वर्षीय फणेन्द्र सिंह को अवैध शराब बिक्री के मामले में आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। आरोपी को थाना मुलमुला में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया की थी।

बताया जा रहा है कि 22 अगस्त की सुबह करीब 3 से 6 बजे के बीच आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

मामले में सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ओम प्रकाश डहरिया को निलंबित कर दिया। उसे रक्षित केंद्र जांजगीर संबद्ध किया गया है।

वहीं, फरार आरोपी फणेन्द्र सिंह के खिलाफ मुलमुला पुलिस ने बीएनएस की धारा 262 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें