आईजी राम गोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग ... - CG Sandesh

आईजी राम गोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण, पुलिसिंग को प्रभावी बनाने दिए निर्देश

रायगढ़ : बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने कहा कि जिला पुलिस कार्यालय पुलिसिंग का नियंत्रण केंद्र है। ऐसे में फील्ड में तैनात अधिकारियों और जवानों के वेतन, देयक, अवकाश और कल्याणकारी सुविधाओं से जुड़े मामलों का समय पर निराकरण प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने ऑडिट का भौतिक सत्यापन, चिटफंड मामलों की प्रगति, ऑनलाइन पोर्टलों को अपडेट रखने और शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर भी जोर दिया।

आईजी ने शासकीय वाहनों और पुलिस संपत्तियों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में सीसीटीएनएस की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए ई-साक्ष्य, ई-समन और ई-फॉरेंसिक जैसी डिजिटल प्रक्रियाओं के प्रभावी उपयोग के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की बात कही।

इसके बाद आईजी गर्ग ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ अनुविभागवार कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की स्थिति की समीक्षा की। देर शाम उन्होंने थाना चक्रधरनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर विवेचक कक्ष, मालखाना, सीसीटीएनएस कक्ष, हेल्प डेस्क, बैठक व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने ऑनलाइन रोजनामचा एंट्री की व्यवस्था की विशेष सराहना की।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के सभी थानों में सीसीटीएनएस के माध्यम से ऑनलाइन रोजनामचा दर्ज किया जा रहा है और मैनुअल लेखन बंद है। पत्रकारों से चर्चा में आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि रायगढ़ बिलासपुर रेंज का दूसरा सबसे बड़ा जिला है और यहां पुलिसिंग की चुनौतियां भी अलग हैं। उन्होंने पारदर्शिता, डिजिटल प्रगति, टीम भावना और प्रत्येक मामले के समयबद्ध निराकरण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें