रायगढ़ में 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख की संपत्ति लौटाई - CG Sandesh

रायगढ़ में 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख की संपत्ति लौटाई

रायगढ़ साइबर पुलिस ने तकनीक आधारित कार्रवाई करते हुए पिछले तीन महीनों में गुम और चोरी हुए 150 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 37 लाख 50 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर पुलिस टीम की मौजूदगी में मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया।

मोबाइल की तलाश के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल का लगातार उपयोग किया जा रहा है। मोबाइल गुम या चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद उसका IMEI नंबर सिस्टम में दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक किया जाता है। इसके बाद साइबर पुलिस तकनीकी निगरानी के जरिए मोबाइल की गतिविधियों पर नजर रखती है।

जब गुम या चोरी हुए मोबाइल में कोई दूसरी सिम डालकर उसका इस्तेमाल करता है, तो नेटवर्क से मिलने वाली तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस मोबाइल की लोकेशन और उसका उपयोग करने वाले व्यक्ति तक पहुंचती है। इसी तकनीकी प्रक्रिया के जरिए रायगढ़ के साथ बिहार, कोलकाता, कोरबा, जांजगीर सहित धरमजयगढ़, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, तमनार, छाल और खरसिया क्षेत्र से मोबाइल बरामद किए गए।

यह कार्रवाई साइबर डीएसपी शिखर मरावी के पर्यवेक्षण और साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम द्वारा की गई। एसएसपी ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी को गुम या चोरी हुआ मोबाइल मिले तो उसका इस्तेमाल न करें और उसे नजदीकी थाना या साइबर थाना में जमा करें। उन्होंने कहा कि दूसरे के गुम या चोरी हुए मोबाइल का अनधिकृत इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें