गरियाबंद में बड़ा सड़क हादसा, जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बच... - CG Sandesh

गरियाबंद में बड़ा सड़क हादसा, जिला पंचायत अध्यक्ष बाल-बाल बचे

गरियाबंद : जिले में नेशनल हाईवे 130C पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि वे अपनी इनोवा वाहन से निज निवास से राजधानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान राजापड़ाव से पहले हाइवे के एक मोड़ पर गरियाबंद की ओर से आ रही मालवाहक पिकअप ने सामने से उनकी इनोवा को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना जुगाड़ और मैनपुर थाना क्षेत्र के बीच की बताई जा रही है। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर झरियाबहारा से धूर्वागुड़ी के बीच करीब 40 किलोमीटर के हिस्से में सड़क चौड़ीकरण का काम नहीं हो रहा है। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर सड़क की स्थिति और हाइवे के मोड़ों को हादसों की वजह माना जा रहा है।

गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी इसी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में देवभोग रेंजर और उनके चालक की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें