भाटापारा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों ... - CG Sandesh

भाटापारा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों की संख्या में जुटा समाज

भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दाबाडीह स्थित लक्ष्मणा मंदिर परिसर में मावली महासभा गोंड़ समाज के नेतृत्व में विश्व आदिवासी दिवस पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन में कृषि मंत्री रामविचार नेताम और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम का आदिवासी समाज की पारंपरिक वेशभूषा और बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया गया। उन्होंने लक्ष्मणा मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और समाज की खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मावली महासभा के अध्यक्ष बंशी नेताम ने क्षेत्र में सामाजिक भवन निर्माण, तालाब सौंदर्यीकरण और सीसी रोड निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की मांग रखी। मांगों पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने इन कार्यों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा में आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद करते हुए वीर नारायण सिंह के योगदान का भी उल्लेख किया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की झलक देखने को मिली।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें