पिथौरा : घरेलु काम निपटाकर वापस घर जाते समय सड़क हादसे में मौ... - CG Sandesh

पिथौरा : घरेलु काम निपटाकर वापस घर जाते समय सड़क हादसे में मौत, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पिथौरा थाना क्षेत्र में घरेलु काम निपटाकर वापस घर जा रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार बुन्देली थाना तेन्दूकोना निवासी शेषनारायण बरिहा पिता स्‍व0 रामलाल बरिहा उम्र 28 वर्ष 05 जून 2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HE 1954 में घरेलु काम से पिथौरा आया था. जहाँ से काम निपटाकर वापस घर जा रहा था. इसी दौरान ठाकुरदिया खुर्द श्यामनगर पारा के पास 18:30 बजे बुन्देली की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HC 7401 के चालक द्वारा अपनी मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर शेषनारायण के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इस घटना से शेषनारायण को गंभीर चोट लगी थी जिसे घटनास्थल से उठाकर CHC पिथौरा ईलाज हेतु लाये थे लेकिन डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिया.

मामले के पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 06 HC 7401 के चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें