रायगढ़ : जन्माष्टमी को लेकर सजने लगा श्याम बगीची, भव्य आयोजन... - CG Sandesh

रायगढ़ : जन्माष्टमी को लेकर सजने लगा श्याम बगीची, भव्य आयोजन की तैयारियां तेज

रायगढ़ : शहर में ऐतिहासिक जन्माष्टमी पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्री श्याम मंडल समिति द्वारा श्याम बगीची में इस वर्ष भी भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। पर्व से पहले ही परिसर में आकर्षक सजावट का काम शुरू हो गया है।

जन्माष्टमी को लेकर श्याम बगीची में विद्युत सजावट, आकर्षक साज-सज्जा और मनमोहक झांकियां तैयार की जा रही हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से विशेष झांकियां भी मंगाई जा रही हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी।

रायगढ़ में जन्माष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। हर साल भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों और दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्याम बगीची पहुंचते हैं। पर्व के दौरान पूरा परिसर धार्मिक और भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आता है।

आयोजन को लेकर समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जन्माष्टमी के दिन श्याम बगीची में देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

जन्माष्टमी पर्व को लेकर रायगढ़ शहरवासियों में अभी से उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें