बरसात में पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा, राहगीरों ने जल्... - CG Sandesh

बरसात में पुलिया क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा, राहगीरों ने जल्द मरम्मत की मांग की

रायगढ़ : लगातार बारिश और केलो डैम से छोड़े गए पानी के तेज बहाव का असर शहर की पुलियाओं पर देखने को मिल रहा है। एसईसीएल कार्यालय से कयाघाट जाने वाली पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं, खर्रा घाट की पुलिया भी दो से तीन जगहों से उखड़ गई है। पुलियाओं की खराब स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों केलो डैम से पानी छोड़े जाने के बाद तेज बहाव के कारण एसईसीएल कार्यालय से कयाघाट जाने वाली पुलिया का एक हिस्सा उखड़ गया। वहीं, खर्रा घाट की पुलिया पर भी कई जगह क्षति पहुंची है।

इन पुलियाओं से रोजाना स्कूल बस, एंबुलेंस, चारपहिया और दोपहिया वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान पुलिया पर पानी और कीचड़ जमा होने से स्थिति और अधिक जोखिमभरी हो सकती है।

स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलियाओं का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में पुलियाओं की स्थिति और खराब हो सकती है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें