कोमाखान : दो आरोपियों को 8.9 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार... - CG Sandesh

कोमाखान : दो आरोपियों को 8.9 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया.

कोमाखान पुलिस ने 28 अगस्त को मुखबिर की सुचना पर दो व्यक्तियों को 8.9 किलोग्राम गांजा को मोटरसायकल में परिवहन करते पकड़ा है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर सूचना मिला कि एक काला नीला रंग की हीरो स्प्लेन्डर मोटरसायकल क्रमांक MP 50 ZE 7254 में 02 व्यक्ति सवार होकर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर ओडिशा से नर्रा होते हुए कोमाखान बागबाहरा की ओर आ रहे हैं.

सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी की, जहाँ मुखबिर के बताये अनुसार एक काला नीला रंग की हीरो स्प्लेन्डर मोटरसायकल क्रमांक MP 50 ZE 7254 में 02 व्यक्ति सवार होकर कोमाखान की ओर से आये जिन्हे रोककर नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम अर्जुन पटले पिता माहदुलाल पटले उम्र 52 साल साकिन वार्ड नं0 14 ग्राम कोसमी थाना परसवाडा जिला बालाघाट मध्यप्रदेश एवं मोटर सायकल के पिछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम हिमांशु पटले पिता अर्जुन पटले उम्र 19 साल साकिन वार्ड नं0 14 ग्राम कोसमी थाना परसवाडा जिला बालाघाट मध्यप्रदेश का निवासी होना बताये.

जिनके मोटर सायकल के सामने रखे एक ग्रे रंग की पिट्ठू बैग में अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा को टिटलागढ ओडिसा से स्वयं के द्वारा बिक्री करने के लिए बालाघाट मध्यप्रदेश लेकर जाना बताये.

जिसपर पुलिस ने अर्जुन पटले, हिमांशु पटले के संयुक्त कब्जे की एक काला नीला रंग का हीरो स्प्लेन्डर मोटरसायकल क्रमांक MP 50 ZE 7254 एवं ग्रे रंग का पिट्ठू बैग के अंदर रखे 03 खाखी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा रखे मिला. जिसका वजन 08.920 किलोग्राम कीमत 4,46,000 रूपये होना पाया गया.

मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 20(B)(II)(B), 29 एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें