पटेवा : 21 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ा.
पटेवा पुलिस ने 28 अगस्त 2026 को मुखबिर की सुचना पर अवैध शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम रामाडबरी मार्ग के नीचे, ग्राम रामाडबरी में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ग्राम रामाडबरी पहुंचकर घेराबंदी की, जहाँ एक व्यक्ति को सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला रखे हुआ मिला. जिससे नाम पता पूछने पर अपना दुलरवा बाघमारे पिता सुतन बाघमारे उम्र 48 वर्ष, ग्राम रामाडबरी थाना पटेवा का निवासी होना बताया.
पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर संदेही के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैला के अंदर 21 पौवा रोमियो देशी प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180-180 एम कुल 3,780 एम एल कीमती 1680 रूपये एवं बिक्री रकम 200 रूपये जुमला कीमती 1880 रूपये जप्त कर मौके पर सीलबंद किया गया.
मामले में आरोपी दुलरवा बाघमारे पिता सुतन बाघमारे उम्र 48 वर्ष का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.