पटेवा : गाड़ी को रोड में क्यों खडी किये हो कहकर गंदी गंदी अश्... - CG Sandesh

पटेवा : गाड़ी को रोड में क्यों खडी किये हो कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर मारपीट

पटेवा शराब भट्टी के सामने कार खराब हो जाने से रोड किनारे कार खड़ी कर मेकेनिक का इंतजार कर रहे लोगों को गाड़ी को रोड में क्यों खडी किये हो कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर मारपीट करने के संबंध में एफआईआर दर्ज किया गया है.

जलकी थाना तुमगांव निवासी मनोज कुमार मिर्धा पिता बुधराम मिर्धा उम्र 40 वर्ष ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को वह अपने दामाद अमर अज्जगले के कार में अपने दामाद अमर अज्जगले व भतिजा संदीप मिर्धा, नारायण रात्रे के साथ पटेवा नीजि काम से आया था.

जहाँ पटेवा शराब भट्ठी के सामने कार खराब हो जाने से वहीं कार को खड़ी किये थे, उसी समय देवागंन टेन्ट हाउस के अमन देवागन, राहुल सिन्हा एवं अन्य लोग छोटा हाथी में आये और मनोज को रोड़ में गाड़ी क्यों खड़ी क्यों किये हो कहकर गाली गलौच करने लगे.

मनोज ने बताया कि मना करने पर वह गाड़ी से उतर कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं लोहे के पाईप से भतीजा संदीप के साथ मारपीट करने लगे जिसे मनोज, एवं नारायण रात्रे बीच-बचाव करने आये तो हम दोनों को भी गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मार मारने की धमकी देकर मारपीट किये, जिससे तीनों को बहुत चोंट लगा है.

वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमन देवांगन, राहुल सिन्हा एवं अन्य लोग के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें