खल्लारी : शादी कार्यक्रम से लौटते समय पीकप ने मारी ठोकर, मोट... - CG Sandesh

खल्लारी : शादी कार्यक्रम से लौटते समय पीकप ने मारी ठोकर, मोटरसायकल में सवार महिला की हुई ईलाज के दौरान मौत

खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम रामखेडा में शादी कार्यक्रम से लौटते समय एक मोटरसायकल को पीकप ने पीछे से ठोकर मार दी, जिसमे सवार महिला इस घटना में घायल हो गई, इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अन्सुआर शांतिबाई ध्रुव 11 जुलाई 2026 को शादी कार्यक्रम में ग्राम मोहदी में गयी थी, जो दिनांक 12 जुलाई 2026 को रेवाराम ध्रुव व पदमलाल ध्रुव के साथ उसके मोटर सायकल क्रमांक CG-06-D-5537 से वापस आ रही थी.

मोटर सायकल को रेवाराम ध्रुव चला रहा था, इसी दौरान लगभग दोपहर 12 बजे ग्राम रामखेडा से झारा जाने का मार्ग तालाब के पास ग्राम रामखेडा में पीछे से आ रही पीकअप वाहन क्रमांक CG-04-LT-7918 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट कर दिया. जिससे पीछे बैठे शांतिबाई ध्रुव को गंभीर चोट आयी जिसका ईलाज सोहम हास्पिटल महासमुंद में चल रहा था.

इसके बाद 15 जुलाई 2026 को उसे सोहम हास्पिटल से रेफर कर दिया जिसे घर ग्राम नवागांव लाये और अन्य जगह ईलाज हेतु ले जाने की तैयारी कर रहे थे, कि उसी समय शांतिबाई को झटका जैसा आया और उसकी मृत्यु हो गई.

वहीँ मामले में पुलिस ने पीकप क्रमांक CG 04 LT 7918 के चालक पर अपराध धारा 106(1)-BNS, 125(a)-BNS, 281-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें