खल्लारी : घर के सामने गली में अश्लील गाली गलौच करने से मना करने पर पति पत्नि के साथ मारपीट
खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम जोगीडीपा में घर के सामने गली में अश्लील गाली गलौच करने से मना करने पर पति पत्नि के साथ मारपीट कर दी गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम जोगीडीपा थाना खल्लारी निवासी दिलीप चक्रधारी ने बताया कि 28 अगस्त 2026 के शाम करीबन 06.00 बजे गांव के शिवा कमार, पुतुर कमार, जोना लोहार उसके घर के सामने गली में आकर अश्लील गाली गलौच कर रहे थे.
जिसे दिलीप चक्रधारी एवं उसकी पत्नि रेवती बाई द्वारा गाली गलौच करने से मना करने पर तीनो एक राय होकर मुझे दिलीप चक्रधारी एवं उसकी पत्नि को मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का, लात से मारपीट किये तथा शिवा कमार के द्वारा बांस के डण्डा से मारपीट किये.
मारपीट से दिलीप चक्रधारी के माथा, दाहिने गाल पर चोट आया है व उसकी पत्नि रेवती बाई को सिर, पीठ, कमर में चोट लगा है. दिलीप चक्रधारी ने बताया कि तीनो के द्वारा जान से मारने की धमकी दिया है.
वहीँ मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी शिवा कमार, पुतुर कमार और जोना लोहार के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.