सांकरा जोंक नदी पुराने पुल पर कार व बाइक में एक्सिडेंट, 7 नद... - CG Sandesh

सांकरा जोंक नदी पुराने पुल पर कार व बाइक में एक्सिडेंट, 7 नदी में गिरे, एक की मौत, एक लापता तलाश जारी

आज 30 अगस्त 2026 को सांकरा जोंक नदी पुराने पुल पर सांकरा बस्ती से बल्दीडीह की ओर जा रही कार व विपरीत दिशा से आ रही बाइक से एक्सिडेंट हो गया.

इस एक्सीडेंट में वैगन आर कार में सवार 4 लोग और बाइक (सीजी 06 एचडी 3580) में सवार 3 लोग वाहन सहित पुराने जोंक नदी के पुल से नीचे गिर गये. कार में मुकेश बारीक, रोशन चौहान, सुनील जगत सभी निवासी दूधिपाली थाना बसना, बाइक में सवार विजय साहू, विशाली साहू निवासी ग्राम गबौद चौकी बार बलौदाबाजार को रेस्क्यू कर बचाया गया.

किंतु कार चालक राजकुमार निषाद पिता तेजराम निषाद उम्र 42 साल निवासी दूधिपाली की नदी मे डूबने से मृत्यु हो गई.

बाइक चालक भगीरथी साहू पिता मयाराम साहू उम्र 55 वर्ष निवासी बारनवापारा अभी लापता है जिसकी खोजबिन की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें