बागबाहरा : 4 लीटर महुआ शराब जप्त
बागबाहरा पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी से करीब 4 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 10 ग्राम खोपली मे पिन्टू साहू नामक एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु रखा है.
उक्त सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंची जहां पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, उक्त व्यक्ति का नाम पिन्टू साहू पिता जोहनु साहू उम्र 32 वर्ष, वार्ड नंबर 10 खोपली थाना बागबाहरा का निवासी होना बताया.
पुलिस ने उक्त व्यक्ति अपने पास एक पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन से लगभग 04 लीटर हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब भरी हुई मिलने से उक्त शराब कीमत 800 रूपये को जप्त कर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें