पिथौरा : काट पत्ती नामक जुआ खेल 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
पिथौरा पुलिस ने 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जब कि कारवाई के दौरान एक आरोपी मौके से फरार हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को 29 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिला कि शशिकांत प्रधान का दुकान ठेला NH 53 रोड पिथौरा में कुछ जुआडियान एकत्रित होकर रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं.
सुचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये अनुसार शशिकांत प्रधान का दुकान ठेला NH 53 रोड पिथौरा में पहुंचकर घेराबंदी कर 52 पत्ती तास से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काट पत्ती नामक जुआ खेलते 04 जुआडियों को पकड़ा जहाँ से 01 जुआड़ी फरार हो गया.
पकड़े गये आरोपीयों से नाम पता पूछने पर अपना नाम नितेश कुमार अग्रवाल पिता स्व0 जगदीश प्रसाद अग्रवाल उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं0 11 पिथौरा, शशिकांत प्रधान पिता जगदीश प्रधान उम्र 37 वर्ष निवासी बार चौक पिथौरा, मनीष निषाद पिता मनीराम निषाद उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड नं0 05 रामसागरपारा पिथौरा, महेन्द्र साहू पिता विष्णुराम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं0 12 पिथौरा का रहने वाले बताये.
मौके पर तलाशी लेने पर आरोपीयो से कुल 1,43,980 रूपये की संपति व 52 पत्ती तास आरोपियों के कब्जे से जब्त कर कब्जा में लिया गया.
मामले में आरोपी नितेश कुमार अग्रवाल, शशिकांत प्रधान, मनीष निषाद व महेन्द्र साहू ने बताया कि फरीद खान पिता करीम खान निवासी लाखागढ के द्वारा शशिकांत प्रधान का दुकान ठेला NH 53 रोड पिथौरा में जुआ का फड बैठाकर सभी को उक्त स्थान पर बुलाकर जुआ खिलवाना बताये व पुलिस पार्टी को देखकर मौके से फरीद खान फरार होना बताये.
आरोपीगण का एकत्रित होकर संयुक्त रूप से जुआ खेलना छोटे संगठित अपराध का घटित करना पाये जाने से मौके पर आरोपीगण व फरार आरोपी के विरूद्ध धारा 3(2),5 छ.ग. जुआ प्रति. अधिनियम 2022 , 112 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.