पिथौरा : अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस ने 29 अगस्त 2026 को मुखबिर की सुचना पर एक आरोपी को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटरसायकल से अवैध शराब परिवहन करते जामपाली तरफ जा रहा है, सूचना पर पुलिस ने मुरईधोआ नाला मेन रोड ग्राम पोटापारा के पास घेराबंदी कर एक मोटरसायकल में पिथौरा से जामपाली जाते समय एक व्यक्ति को मोटरसायकल डिलक्स कमांक सी.जी. 22 एम. 4360 को पकड़ा जो अपने पास एक नीला कलर के बैग पकड़ा हुआ था.
पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम भूषण देवदास पिता खेदूराम देवदास उम्र 31 साल, निवासी जामपाली थाना पिथौरा का निवासी होना बताया.
पुलिस ने उक्त पकड़े गये व्यक्ति एवं मोटरसायकल की तलाशी लिया गया जो तलाशी दौरान नीला कलर बैग जिसके अंदर भरा सुपर 36 प्लेन देशी शराब 30 नग प्रत्येक में 180 एमएल कुल 5.400 एमएल किमती 2400/- वेरटो रेयर अंग्रेजी शराब 08 नग प्रत्येक में 180 एमएल कुल 1.440 एमएल कीमती 960/- एवं अंग्रेजी आईबी शराब 05 नग प्रत्येक में 180 एमएल कुल 900 एमएल किमती 1000 उपरोक्त कुल शराब 7.740 एमएल कुल उपरोक्त कीमती 4360 एवं पुरानी ईस्तमाली डिलक्स मोसा कमांक सी.जी. 22-एम. 4360 किमती करीबन 1500 रुपये कुल संपति 19360 रूपये को बरामद कर उक्त आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.