छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव, अगले 5 दिन ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव, अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव हो गया है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में देर रात से सुबह तक बारिश का दौर जारी रहा। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान है। प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम बंगाल-उत्तर ओडिशा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र पूरी तरह सक्रिय है। यह मौसम सिस्टम समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अगले 48 घंटों में और मजबूत होने की संभावना है। इसके बाद सिस्टम के उत्तर ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने का अनुमान है।

राजधानी रायपुर में सोमवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया और बलरामपुर में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बलरामपुर जिले में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य के आसपास रही है। बारिश में सामान्य से करीब 3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।




भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें