नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की 'बोहरूपी: द गोल्डन डाकू' ने रचा इतिहास, अमेरिका में रिलीज़ से दो महीने पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग
मुंबई, अगस्त 2026: नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बोहरूपी: द गोल्डन डाकू' सिनेमाघरों में रिलीज़ होने से पहले ही देश की सीमाओं के पार अपनी खास पहचान बना चुकी है।
बंगाली सिनेमा और विंडोज प्रोडक्शंस के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर, इस बहुप्रतीक्षित हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर की अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, वह भी फिल्म की भारत में रिलीज़ से पूरे दो महीने पहले।
इंटरनेशनल फिल्म एसोसिएशन ऑफ कनेक्टिकट (आईएफएसी) की पहल के तहत 'बोहरूपी: द गोल्डन डाकू' की स्क्रीनिंग 15 नवंबर को बोस्टन और 22 नवंबर को कनेक्टिकट में की जाएगी। इस पहल के जरिए फिल्म विदेशों में रह रहे बंगाली दर्शकों तक पहुँचेगी।
नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने एक संयुक्त बयान में कहा, "बोहरूपी: द गोल्डन डाकू की अमेरिका में एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है। इंटरनेशनल फिल्म एसोसिएशन ऑफ कनेक्टिकट (आईएफएसी) की पहल के तहत फिल्म की स्क्रीनिंग 15 नवंबर को बोस्टन और 22 नवंबर को कनेक्टिकट में की जाएगी। हमारे करियर में पहली बार किसी बंगाली फिल्म की इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग उसकी थिएट्रिकल रिलीज़ से दो महीने पहले शुरू हुई है, यह हमारे लिए वाकई एक बेहद खास उपलब्धि है।"
यह उपलब्धि 'बोहरूपी: द गोल्डन डाकू' के सफर में एक और रोमांचक अध्याय जोड़ती है। फिल्म 'बोहरूपी' यूनिवर्स को पहले से कहीं बड़े और महत्वाकांक्षी स्तर पर आगे बढ़ाती है।
फिल्म में शिबोप्रसाद मुखर्जी एक कुख्यात डकैत की भूमिका में नजर आएँगे, जबकि जिशु सेनगुप्ता एक दबंग पुलिस अधिकारी के किरदार में इस कहानी का हिस्सा बने हैं। दोनों के बीच होने वाला जबरदस्त आमना-सामना फिल्म के रोमांच को और बढ़ाने वाला है। वहीं, सोहिनी सरकार भी दर्शकों की पसंदीदा झिमली के किरदार में वापसी कर रही हैं, जिसके सफर में इस बार कई नए और दिलचस्प पहलू देखने को मिलेंगे।
अमेरिका में एडवांस बुकिंग के साथ 'बोहरूपी: द गोल्डन डाकू' ने रिलीज़ से पहले ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है और बंगाली कहानी कहने की परंपरा को भारत की सीमाओं से बाहर दर्शकों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।