भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस पर... - CG Sandesh

भाटापारा ग्रामीण थाने में विधायक इंद्र साव का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोप

बलौदाबाजार : भाटापारा विधायक इंद्र साव सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ भाटापारा ग्रामीण थाना पहुंचे और थाने के सामने धरने पर बैठ गए। विधायक ने ग्रामीण थाना पुलिस पर गंभीर मामलों में उचित कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं।

दरअसल, ग्राम दौरेंगा में बीते दिनों एक व्यक्ति का शव मिलने के मामले में विधायक और मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। विधायक का आरोप है कि इस मामले में अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है।

वहीं ग्राम सिंगारपुर में दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले को लेकर भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है। विधायक का कहना है कि ऐसे कई मामलों में शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इन्हीं मामलों को लेकर विधायक इंद्र साव ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। विधायक ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि गंभीर मामलों में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है।

विधायक और ग्रामीणों के धरने के बाद पुलिस प्रशासन में भी हलचल तेज हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों और विधायक के बीच बातचीत का दौर जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस की ओर से इन मामलों में क्या कार्रवाई या आश्वासन दिया जाता है।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें