महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 12 किलो 260 ग्राम गा... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 12 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद

महासमुंद : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन जांच के दौरान पुलिस ने एक डिजायर कार से 12 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में राजनांदगांव निवासी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की ओर से एक सफेद डिजायर कार में अवैध गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चेक पोस्ट पर पुलिस टीम ने वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे उड़ीसा के जोगीमुंडा से गांजा खरीदकर उसे राजनांदगांव में खपाने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खिलेश मंडावी, अजय मार्कण्डेय और प्रेम दास मानिकपुरी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, डिजायर कार और चार मोबाइल फोन समेत कुल 11 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें