ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्... - CG Sandesh

ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस मुखर, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़ : ढिमरापुर रोड की जर्जर स्थिति और बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेने की मांग की है।

कांग्रेस ने ज्ञापन में कहा कि ढिमरापुर रोड लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण लोगों का आवागमन जोखिमभरा हो गया है। कांग्रेस ने बीते दिनों इसी मार्ग पर कीचड़ के कारण स्कूटी फिसलने के बाद ट्रक की चपेट में आई महिला की मौत की घटना का भी उल्लेख किया।

कांग्रेस के मुताबिक ढिमरापुर रोड के निर्माण के लिए 41 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत हो चुकी है। नई सड़क का निर्माण शुरू होने और पूरा होने में समय लग सकता है, लेकिन तब तक मौजूदा सड़क को सुरक्षित रखना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। पार्टी ने कहा कि करोड़ों की नई सड़क बनने का इंतजार करने के बजाय फिलहाल कुछ लाख रुपये खर्च कर गड्ढों और कीचड़ की समस्या को दूर किया जाना जरूरी है।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत, कीचड़ और पानी की निकासी के साथ-साथ पर्याप्त यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

कांग्रेस ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि इस अवधि में सड़क की मरम्मत और यातायात व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो जिला कांग्रेस कमेटी ढिमरापुर रोड पर ही शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें