सिलपहरी शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी... - CG Sandesh

सिलपहरी शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी में शराब दुकान के पास आपसी विवाद के बाद एक युवक की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान दो युवकों ने राकेश प्रजापति पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक आरोपी राजा मनहर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अपचारी बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, राकेश प्रजापति अपने दोस्त जितेंद्र साहू के साथ हरदीकला स्थित शराब दुकान गया था। शराब लेने के दौरान राकेश का दो युवकों के साथ धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद शराब दुकान के बाहर विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों युवकों ने राकेश के पेट के पास चाकू से वार कर दिया।

चाकू के हमले में गंभीर चोट लगने के कारण राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग संभावित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

जांच में राजा मनहर की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वारदात में एक अपचारी बालक की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद करने का दावा किया है। आरोपी राजा मनहर और अपचारी बालक के खिलाफ हत्या के मामले में कार्रवाई की गई है। दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें