महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 किलो गांजा के साथ 3 आरोप... - CG Sandesh

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर ओडिशा से पकड़ा गया

महासमुंद : जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बसना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए मुख्य सप्लायर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 260 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बसना थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट पर एक डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से गांजा बरामद हुआ। मामले में राजनांदगांव निवासी खिलेश, अजय मार्कण्डेय और प्रेम दास मानिकपुरी को मौके से गिरफ्तार किया गया।

तकनीकी जांच से ओडिशा तक पहुंची पुलिस

पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ओडिशा के बलांगीर जिले पहुंची और वहां से 37 वर्षीय बनमाली बाघ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बनमाली बाघ आदतन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर है और इस नेटवर्क में मुख्य सप्लायर की भूमिका निभा रहा था।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, कार और मोबाइल फोन सहित कुल 11 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजे की सप्लाई के स्रोत की जानकारी जुटा रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें