पूर्व CM भूपेश बघेल के तत्कालीन PA केके चंद्रवंशी के घर ED क... - CG Sandesh

पूर्व CM भूपेश बघेल के तत्कालीन PA केके चंद्रवंशी के घर ED की रेड, सुबह 6 बजे से जांच जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तत्कालीन PA रहे केके चंद्रवंशी के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक ED के 8 से ज्यादा अधिकारी सुबह करीब 6 बजे उनके घर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान ED के अधिकारी घर के अंदर पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। केके चंद्रवंशी भी अपने घर पर ही मौजूद हैं।

भूपेश बघेल के PA रह चुके हैं चंद्रवंशी

केके चंद्रवंशी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में उनके निजी सहायक (PA) के तौर पर काम कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री बनने के बाद भूपेश बघेल ने उन्हें अपना PA बनाया था।

इससे पहले केके चंद्रवंशी, भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन नगर पंचायत में महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि वर्ष 2021 में उनके रिटायरमेंट का समय आने वाला था, जिसके बाद उन्हें एक्सटेंशन दिया गया और वर्ष 2022 तक वे भूपेश बघेल के साथ PA के तौर पर जुड़े रहे।

किस मामले में ED की कार्रवाई, अभी सस्पेंस

फिलहाल ED की टीम उनके घर पर जांच और पूछताछ कर रही है। हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले या जांच से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ED की कार्रवाई पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें