बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्त... - CG Sandesh

बलौदा में लाखों की चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 नाबालिग भी शामिल

जांजगीर-चांपा : जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बलौदा पुलिस ने मामले में एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में तीन विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर करीब 15 लाख 87 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 7 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।

परिवार सोता रहा, बाहर से कमरे की कुंडी कर दी बंद

पुलिस के मुताबिक बलौदा के सोनार मोहल्ला निवासी नवीन सोनी अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन्हें कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिली। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर देखा तो आलमारी का ताला और कुंडी टूटी हुई थी।

आलमारी की जांच करने पर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम गायब मिली। इसके बाद मामले की शिकायत बलौदा थाने में दर्ज कराई गई।

CCTV और साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत के बाद बलौदा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 386/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर सूचना और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की जानकारी जुटाई गई।

जांच के दौरान पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पूछताछ में आरोपियों ने तीन विधि से संघर्षरत बालकों की मदद से घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया।

महिला ने बेचने में निभाई भूमिका, चोरी का माल खरीदने वाला सोनार भी गिरफ्तार

पुलिस जांच में चोरी के जेवरात को बेचने में संगीता जगत की भूमिका सामने आई। वहीं चोरी का माल खरीदने वाले अकलतरा निवासी सोनार सुमित अग्रवाल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर रानी हार, चांदी की चेन, चोकर हार, सोने की नथ, ओम लॉकेट, सोने की अंगूठियां, चांदी की पायल समेत अन्य सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं। इसके अलावा 7 हजार रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस की जांच जारी

बलौदा पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और चोरी की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें