बागबाहरा : नाबालिग लड़की को बहला फूसलाकर भगा ले जाने के संबंध मे अपराध दर्ज.
बागबाहरा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिग लड़की को बहला फूसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने के संबंध मे अपराध दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार बागबाहरा थाना क्षेत्र से कक्षा 12वीं की एक लड़की की उम्र 17 साल 06 माह 30 अगस्त 2026 को रात करीब 23:30 बजे घर से बिना बताये कही चली गई है, जो अभी तक घर वापस नही.
लड़की के परिजनों ने गांव के आसपास पड़ोस, एवं रिश्तेदारो मे लड़की का पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसका कोई पता नही चला. परिजनों को संदेह है कि नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर अपराध धारा 137(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें