कोमाखान : अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट से गांजा पार करने के, तस्करों के मनसूबे नाकाम, 04 आरोपी गिरफ्तार
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 01.09.2026 को एन.एच 353, अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट (टेमरी नाका) में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक मोटर सायकल(बिना नंबर) एवं एक स्कूटी (क्र. सी.जी.06 एच.डी. 2279) में सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आ रहे है जिसके पास गांजा होने की संभावना है।
सूचना पर नाकाबंदी कर मोटर सायकल व स्कूटी को रोककर सवार तीनों संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ पर, स्कूटी चालक ने अपना नाम तोषन साहू पिता प्रीतम साहू उम्र 29 साल निवासी साल्हेभाठा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द एवं पीछे बैठे ब्यक्ति ने अपना नाम नरेश ठाकुर पिता रामकुमार उम्र 25 साल निवासी सिवनीखुर्द थाना कोमाखान जिला महासमुन्द एवं बजाज पल्सर का चालक पुरूषोत्तम निषाद पिता तुलसीराम उम्र 21 साल निवासी सिवनीकला थाना कोमाखान जिला महासमुन्द का रहने वाला बताये।
संदिग्धों के हाव भाव से संदेह होने पर व्यक्तियों एवं वाहनों की तलाशी लेने पर स्कूटी के डिग्गी में 3.200 कि.ग्रा.(किमत 01 लाख 60 हजार रूपये) व बजाज पल्सर के डिक्की में 03.090 कि.ग्रा.(किमती 01 लाख 54 हजार 500 रूपये) कुल 6.290 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, (कुल कीमती 3,14,500 रूपये) का गांजा बरामद किया गया।
पुछताछ में आरोपीयों द्वारा मादक पदार्थ गांजा को खरियार रोड, सहीपाला (उड़िसा) से लेकर भोरिंग, करहीडीह जिला महासमुन्द (छत्तीसगढ़) ले जाना बताये। आरोपियों के कब्जे से गांजा, 03 नग मोबाईल (किमती 20,000 रूपये) एवं एक मोटर सायकल व एक स्कुटी (किमत करीब 1,20,000 रूपये), जुमला किमती 04 लाख 54 हजार 500 रूपये की संपत्ति को जप्त किया गया है। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 20(B)(II)(B),29, एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अप.क्र.140/26 दर्ज कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया।
मामले की विवेचना में पुलिस द्वारा तेजी दिखाते हुए गिरफ्तार आरोपियां से प्राप्त जानकारी एवं तकनीकी मदद से उक्त गांजा मंगाने वाले आरोपी देवकुमार साहू पिता गणेशु राम साहू उम्र 50 साल निवासी भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुन्द को दबिश देकर घर से दबोच कर जेल भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी-
(परिवहनकर्ता)-
01- तोषन साहू पिता प्रीतम साहू उम्र 29 साल निवासी साल्हेभाठा थाना कोमाखान जिला महासमुन्द।
02- नरेश ठाकुर पिता रामकुमार उम्र 25 साल निवासी सिवनीखुर्द थाना कोमाखान जिला महासमुन्द।
03- पुरूषोत्तम निषाद पिता तुलसीराम उम्र 21 साल निवासी सिवनीकला थाना कोमाखान जिला महासमुन्द।
गांजा मंगाने वाला-
04- देवकुमार साहू पिता गणेशुराम साहू उम्र 50 साल निवासी भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुन्द।
जप्त संपत्ति-
01- 6.290 किलो गांजा किमती 3,14,500 रूपये।
02- एक मोटर सायकल किमत करीब 60,000 रूपये।
03- एक स्कुटी किमत करीब 60,000 रूपये।
03- 03 नग मोबाईल कीमती करीब 20,000 रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति किमती 04 लाख 54 हजार 500 रूपये।