पिथौरा : सीएम पोर्टल से प्राप्त दुर्घटना की शिकायत अपराध दर्... - CG Sandesh

पिथौरा : सीएम पोर्टल से प्राप्त दुर्घटना की शिकायत अपराध दर्ज

पिथौरा पुलिस ने सीएम पोर्टल से प्राप्त दुर्घटना की शिकायत अपराध पंजीबध किया है.

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जंघोरा में संजय राईस मिल के पास 09 फ़रवरी 2026 के सुबह 09:00 बजे स्कूटी क्रमांक सी0जी0 04 एन0एक्स0 3860 के चालक द्वारा तेज गति से चलाते हुये बुलेट क्रमांक सी0जी0 13 यू0जे0 1359 के चालक गुणनिधि पटेल को साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

मौके पर मौजूद लोगो ने बताये कि सुबह करीबन 9 बजे लगभग तेन्दूकोना की ओर से बुलेट मोटर सायकल पर एक व्यक्ति आ रहा था उसके पीछे एक स्कूटी वाला तेजगति से स्कूटी को चलाते हुए आ रहा था, जो ओव्हरटेक करते समय साईड से बुलेट मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

इससे बुलेट मैं बैठे व्यक्ति रोड में बुलेट के साथ गिर गया जिसके सिर में व हाथ पैर में चोटे आई, स्कूटी का चालक अपने स्कूटी को तेज व लापरवाहीपर्वूक चलाते हुये मौके से भाग गये.

वहीँ निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का काम करने रामलाल और ठेकेदार रोहित ने बताये कि स्कूटी क्रमांक सी0जी0 04 एन0एक्स0 3860 के चालक द्वारा तेज गति से चलाते हुये साईड से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करके पिथौरा की ओर भाग गया.

इस घटना से गुणनिधि पटेल पिता युधिष्ठिर पटेल उम्र 43 साल वर्तमान पता सरायपाली को आई चोटो के ईलाज हेतु भर्ती किये है, जिनका वर्तमान में रायपुर में ईलाज चल रहा है.

मामले में आरोपी स्कूटी क्रमांक सी0जी0 04 एन0एक्स0 3860 के चालक द्वारा अपराध धारा 281,125(ए) बीएनएस का घटित करना होना पाया गया, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें