तुमगांव : चखना ठेला में लोगों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा ... - CG Sandesh

तुमगांव : चखना ठेला में लोगों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा देने वाले पर मामला दर्ज

तुमगांव थाना अंतर्गत ग्राम अछोला जाने का मार्ग पुल के पास अपने चखना ठेला में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहे व्यक्ति पर कार्रवाई की गई है.

मिली जानकारी के अनुसार 02 सितम्बर 2026 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम अछोला जाने का मार्ग पुल के पास रोड किनारे एक व्यक्ति अपने चखना ठेला में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने पिलाने का साधन उपलब्ध करा रहा है.

जहाँ पुलिस मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पीने का सामान उपलब्ध करा रहा था, इस दौरान शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गए,  तथा मौके पर पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम हेमेन्द्र ध्रुव पिता सुबेराम ध्रुव उम्र 48 साल, निवासी ग्राम जोबा थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.

आरोपी द्वारा पेश करने पर पुलिस ने 01 पौवा देशी प्लेन शराब 180ML वाली शीशी में करीबन 80ML शराब भरी हुई कीमती लगभग 40 रूपये एवं 01 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जप्त किया.

वहीँ मामले में आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें