महासमुंद : इन-हाउस मॉडल (ग्रामीण) के अंतर्गत 14 पंचायतों में आधार केंद्र संचालन के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी
दावा-आपत्ति 9 सितंबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं
प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद 47 आवेदन पात्र एवं 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला कार्यालय तथा जिले की अधिकृत वेबसाइट mahasamund.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थी अपनी दावा-आपत्ति 9 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति का आवेदन कक्ष क्रमांक 22, सी.जी. स्वान कक्ष, जिला कार्यालय महासमुंद में जमा करना होगा।
अन्य सम्बंधित खबरें