तिल्दा-नेवरा में सावन उत्सव और तीज मिलन की धूम, पारंपरिक रंग... - CG Sandesh

तिल्दा-नेवरा में सावन उत्सव और तीज मिलन की धूम, पारंपरिक रंग में रंगा समारोह

तिल्दा-नेवरा : भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण के तत्वावधान में पीएम श्री कन्या शाला नेवरा में सावन उत्सव एवं तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डाक्टर वर्मा, अनिल अग्रवाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। हरे, पीले और रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य, मेहंदी और झूले का आनंद लिया। महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर एक-दूसरे को तीज पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने समारोह में चार चांद लगा दिए। सावन के गीतों और पारंपरिक गतिविधियों से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में नजर आया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि सावन संग तीज मिलन संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के गौरव का अनुपम उत्सव है। उन्होंने मां पार्वती और भगवान शिव से सभी माताओं-बहनों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों की हरियाली बनाए रखने की कामना की। साथ ही सभी को तीज पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें