महासमुंद : पैसा वापस क्यों नहीं कर रहे हो कहकर मारपीट.
महासमुंद के नयापारा में एक किराना पर पैसा को वापस क्यों नहीं कर रहे हो कहकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकरी के अनुसार वार्ड नं0 11 नयापारा महासमुंद निवासी भगत राम पटेल 10वीं तक पढाई कर फल बेचने का काम करता है. जो 03 सितम्बर 2026 को सुबह 07:00 बजे अपने दोस्त संजू कुमार पनका के घर बजरंग चौक नयापारा महासमंद जा रहा था.
इसी दौरान रास्ते में कल्लू मिस्त्री के घर के पास आम गली नयापारा महासमुंद में मनीराम बंछोर अपने किराना दुकान में भगत राम को बुला कर बोला कि तुम गुरू जी से लिये पैसा को वापस क्यों नहीं कर रहे हो.
इसपर भगत राम पटेल ने बोला कि तुम मुझे गुरू जी का रूपये वापस करो बोलने वाला कौन होते हो, तो इसी बात पे मनीराम बंछोर आवेश में आकर भगत राम पटेल को मां बहन की अश्लील गाली देकर कर जान से मारने की धमकी देते हुये डण्डा से मारपीट करने लगा. जिससे भगत राम पटेल को दायें हाथ के कलाई एवं सिर में चोट आया है. भगत राम पटेल के सिर में आई चोट से खून निकलते देखकर भागीराम बंछोर बीच बचाव किया. है
वहीँ मामले में पुलिस ने मनीराम बंछोर के खिलाफ अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.