महासमुंद : आबकारी एक्ट में जप्त, राजसात 73 वाहनों की एमएसटीसी के माध्यम से ऑनलाइन ई-ऑक्शन।
महासमुन्द जिले के विभिन्न थानों में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों में जप्त कर राजसात किए गए वाहनों का एमएसटीसी (MSTC) के माध्यम से ऑनलाइन ई-ऑक्शन किया गया। इस प्रक्रिया के तहत कुल 73 वाहनों, जिसमें 65 दो पहिया व 08 चार पहिया वाहन शामिल हैं, को एमएसटीसी पोर्टल पर नीलामी के लिए अपलोड किया गया।
उक्त वाहनों के लिए कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग (भवन/वि./या) संभाग, नया रायपुर द्वारा ऑफसेट प्राइस 3,68,000 रुपये (तीन लाख अड़सठ हजार रुपये) निर्धारित किया गया था। एमएसटीसी ई-ऑक्शन क्रमांक MSTC/RPR/COLLECTORC.G./3/MAHASAMUND/26-27/23520 के माध्यम से दिनांक 11 अगस्त 2026 को वाहनों की ऑनलाइन नीलामी संपन्न हुई।
नीलामी प्रक्रिया में फर्म मेटल स्क्रेप ट्रेड काॅर्पोरेशन रायपुर, ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने ऑनलाइन बोली के माध्यम से 5,00,000 रुपये (पांच लाख रुपये) की बोली लगाकर उक्त वाहनों को खरीदा।
जिला महासमुन्द पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के प्रकरणों में राजसात किए गए इन 73 वाहनों की एमएसटीसी के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी पहली बार कराई गई। ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राजसात वाहनों के निस्तारण की कार्रवाई को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया।