कोमाखान : खेत में लगे सोलर पंप, कंट्रोलर एवं केबल की चोरी
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम बाघामुडा से खेत में लगे सोलर पंप, कंट्रोलर एवं केबल की चोरी कर ली गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम बाघामुडा थाना कोमाखान निवासी यादराम साहू ने बताया कि ग्राम बाघामुडा के देवरी खार में उसके खेत में सौर सुजला योजना अतंर्गत सोलर पंप, कंट्रोलर एवं केबल खेती किसानी कार्य करने हेतू लगा था, जिसे 21 अगस्त 2026 को सुबह करीबन 07.00 बजे खेत जाकर देखा तो खेती किसानी हेतू लगे सोलर पंप, कंट्रोलर एवं केबल खेत में नहीं था.
यादराम ने बताया कि उसके खेत में लगे एक नग सोलर पंप किमती 43,000 रूपये, एक नग कंट्रोलर किमती 31500 रूपये एवं केबल वायर 65 मीटर किमती 5005 रूपये कुल सम्पति किमत 79505 रूपये नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यकित चोरी कर ले गया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.