महासमुंद : सड़क की बदहाली को लेकर किया चक्काजाम, नेशनल हाइवे ... - CG Sandesh

महासमुंद : सड़क की बदहाली को लेकर किया चक्काजाम, नेशनल हाइवे क्रमांक 53 पर लगा ट्रकों का जमावड़ा

महासमुंद जिले के झलप में आज सड़क की बदहाली को लेकर चक्काजाम किया गया है. यह चक्काजाम नेशनल हाइवे क्रमांक 53 फोरलेन पर किया गया है, जिसके बाद नेशनल हाइवे पर पूरी तरह ट्रकों का जमावड़ा लग गया.

इस प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगा रहे हैं, बताया जा रहा है कि झलप-बागबाहरा मुख्य मार्ग के हालत अत्यंत ही ख़राब है, जहाँ हमेशा आवागमन बाधित होती है. इसी बीच बीती रात तो ट्रक इस सड़क पर फंस गया और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

इसी बीच आरोप यह भी लगायें जा रहे हैं कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सत्ता पक्ष के होने के बावजूद पूरी तरह निष्क्रिय है और हवा में उड़ रहे हैं, लेकिन 100 मीटर की इस खस्ताहाल सड़क को बीते तीन साल के कार्यकाल में भी नहीं बनवा पाए.

लेकिन इस बीच एक गंभीर सवाल यह भी है कि क्या आम नागरिकों को अब अपनी मांगे मनवाने के लिए सडकों पर ही आन्दोलन करना पड़ेगा क्या ? देश भर लगातार देखा जा रहा है कि अपनी मांग मनवाने लोग आन्दोलन कर सड़कों पर आ रहे हैं, जिसके बाद ही कहीं उनकी समस्या का समाधान हो पा रहा है.    



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें