बागबाहरा : कमाने खाने जा रहा हूं कहकर गलती से झारखंड पहुंचा युवक, हो गया लापता
बागबाहरा थाना क्षेत्र से कमाने खाने जा रहा हूं कहकर एक व्यक्ति कहीं चला गया, जिसके लापता होने पर उनके परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है.
मिली जानकारी के अनुसार सियाराम यादव का छोटा भाई हेमलाल यादव पिता कठिनो यादव उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं 05 बागबाहर कमाने खाने जा रहा हूं, बोलकर घर से निकला है तथा मोबाईल बिना लिए 02 सितम्बर 2026 को करीब रात्रि 11:30 बजे अपने दोस्त रोहन के मोबाईल में फोन कर बताया था कि वह गलती से झारखंड के पास किसी स्थान में पहुंच गया है.
हेमलाल के परिजनों को आशंका है कि वह बागबाहरा आने के लिए गलती से किसी दूसरी ट्रेन में बैठ गया जिसके कारण वह किसी अन्यत्र जगह में पहुंच गया है, जो आज वापस नही आया है. हेमलाल की पतासाजी आसपास ग्रामो एवं रिश्तेदारो मे किये, लेकिन कोई पता नही चला.
वहीँ मामले के शिकायत पर पुलिस ने धारा 140(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.