सरायपाली : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने ग्राम जोगनीपाली से अंर्तरला जाने का मार्ग बिजली पोल के पास एक आरोपी से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटर सायकल से अंर्तरला तरफ से जोगनीपाली की ओर अवैध देशी महुआ शराब परिवहन करते आ रहा है.

सूचना पर पुलिस ने मुखबीर के बताये जगह पर जाकर घेरा बंदी किया, जहाँ कुछ देर बाद मुखबिर के बताये हुलिये के एक व्यक्ति एक काला रंग की मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 05 AT2203 से आया जिसे रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम पदुम दास मानिकपुरी पिता रामदास मानिकपुरी उम्र 19 साल, तोषगांव थाना बसना का रहने वाला बताया.

जिसके पिट्ठू बैग को चेक करने पर बैग के अंदर दो सफेद प्लास्टिक झिल्ली के अंदर 05-05 लीटर भरी हुई हाथ भट्टठी कच्ची महुआ शराब भरी हुई रखे मिलने पर उक्त शराब को 10 लीटर कीमती 2000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 05 AT2203 कीमती 50000 रूपये कुल सम्पति कीमत 52000 रूपये को पुलिस ने जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध कर विवेचना में लिया है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें