कोमाखान : शराब के नशे में गाली गलौच करने से मना करने पर चार लोगों ने मिलकर की मारपीट
कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम कसेकेरा के बाजार में शराब के नशे में गाली गलौच करने से मना करने पर एक व्यक्ति के साथ चार लोगों ने मिलकर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम बकमा थाना बागबाहरा निवासी गेमलाल साहू 03 सितम्बर 2026 को शाम करीबन 05:00 बजे ग्राम कसेकेरा बाजार गया था, जहाँ बाजार के पास उसके गांव का खेमराज साहू शराब के नशे में गाली गलौच कर रहा था, जिसे बाजार में क्यो गाली गलौच कर रहे हो बोलने पर खेमराज तु कौन होता है मुझे मना करने वाला बोलकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से गेमलाल के साथ मारपीट करने लगा.
इसी दौरान खेमराज साहू का भाई खेमचंद साहू एवं उसके साथ में 02 अन्य लोग भी वहां पर आकर उसे गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे, उन लोगो के द्वारा मारपीट करने से गेमलाल के बांये हाथ के कलाई एवं पीठ में चोटे आई है एवं खेमराज साहू के द्वारा हाथ में पहने चुडा से गेमलाल के बांये आंख के उपर मारकर चोंट पहुंचाया है एवं जान से मारने की धमकी दिया है.
घटना को बाजार में आये कांतू साहू, तामू साहू देखे सूने है, वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने खेमचंद साहू, खेमराज साहू एवं उसके 02 अन्य साथी पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.