बसना : आधी रात को घर घुसकर तीन ने की मारपीट, फोड़ा सिर, मामला दर्ज
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम संकरी में आधी रात को एक व्यक्ति के घर घुसकर तीन लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम संकरी निवासी परक्षित पटेल 03 सितम्बर 2026 के रात्रि में अपने परिवार के साथ खाना खाकर अपने घर के अंदर बने परछि में सोया थे, तथा उनकी पत्नि लक्ष्मी बाई, बेटी अनिता, सोनिया व बेटा देव पटेल घर के अंदर कमरे में सोये थे.
इसी दौरान रात्रि करीबन 11:55 बजे जसपाल यादव एवं उसके दो अन्य साथी परक्षित के घर के सामने लगे राचड़ (गेट) के तरफ से अंदर घुसकर पास आये एवं फागुलाल को उधारी का पैसा मांगता है कहकर जान से मारने की धमकी देते हुए जस्पाल यादव अपने हाथ में रखे किसी ठोस वस्तु से परक्षित के सिर पर वार कर दिया एवं अन्य दो व्यक्ति द्वारा परक्षित को हाथ मुक्का से मारपीट किये.
मारपीट करने से परक्षित के सिर पर चोंट लगकर खुन निकला, जिसपर उसने बचाव-बचाव कहकर चिल्लाया तो तीनों आरोपी भाग गये. वहीँ हल्ला गुल्ला सुनकर परक्षित की पत्नि लक्ष्मीबाई, दोनो बेटी व बेटा उठकर परक्षित पास आये तब उन्हें घटना के बारे में बताया, एवं रात को डॉयल 112 को कॉल किया.
इसके कुछ देर बाद 112 के पुलिस आये तब परक्षित उनके साथ में ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बसना पहुंचकर ईलाज कराया.
वहीं मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जस्पाल यादव एवं अन्य दो साथी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 3(5)-BNS, 331(4)-BNS, 351(3)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.