बसना : दो मामलों में अवैध शराब पर कारवाई, 14 लीटर शराब जप्त
बसना थाना क्षेत्र के भंवरपुर चौकी में पुलिस ने दो मामलों में अवैध शराब पर कारवाई करते हुए कुल 14 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिला कि ग्राम पैता के मंगल सिंह गहीर अपने घर बाड़ी में अवैध शराब बिकी हेतु छुपाकर रखा है, उक्त सूचना पर पुलिस ग्राम पैता पहुंची जहां आरोपी अपने घर बाड़ी में अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा मिला.
पुछताछ करने पर उक्त आरोपी ने अपना नाम मंगलसिंह गहीर पिता चमरूसिंह गहीर उम्र 50 वर्ष, पैता चौकी भंवरपुर थाना बसना का निवासी होना बताया. जिसके कब्जे से पुलिस ने एक गुलाबी रंग की प्लास्टिक थैली अंदर रखा एक हरे रंग का प्लास्टिक बोतल 02 लीटर क्षमता वाली जिसमे करीबन 02.00 लीटर हाथ भटटी महुआ शराब किमत 400 रूपये रखे मिला.
मामले में पुलिस ने उक्त शराब को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध घारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया.
इसी तरह पुलिस ने मुखबिर सूचना पर ग्राम ललितपुर में संदेही के बाड़ी के पास पहुंचकर घेराबंदी एक व्यक्ति को पकड़ी, जिसका नाम डमरूधर साहु पिता घुरउ साहु उम्र 24 वर्ष साकिन ललितपुर चौकी भवंरपुर थाना बसना का निवासी होना बताया.
जहाँ तलाशी के दौरान संदेही के पास रखे 06 नग हरा प्लास्टिक बाटल प्रत्येक बाटल 02-02 लीटर क्षमता वाली प्रत्येक बाटल में 02-02 लीटर हाथ भटटी निर्मित महुआ शराब भरा, कुल 12 लीटर महुआ शराब कीमत 2400 रूपये को बरामद किया.
मामले में पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध किया.