बागबाहरा : ढाबा के सामने एक स्कूटी चोरी, डिक्की मे रखे थे पुलिस वर्दी, पर्स और शासकीय मोबाईल
बागबाहरा थाना क्षेत्र में को खोपली पडाव ढाबा के सामने एक स्कूटी चोरी हो गई, जिसमे पुलिसकर्मी ने अपनी वर्दी पर्स, शासकीय मोबाईल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम एवं अन्य कागजात को रखा था.
ग्राम दारगांव थाना बागबाहरा निवासी नील सिंह ठाकुर ने बताया कि 02 सितम्बर 2026 के दोपहर लगभग 02:00 बजे उसकी भूरा कलर की TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक CG 06 GQ 5160 को खोपली पडाव ढाबा के सामने खडी कर स्कूटी के डिक्की मे अपनी पुलिस वर्दी, पर्स, शासकीय मोबाईल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम एवं अन्य कागजात को रखकर अंदर खाना खाने के लिए चला गया.
इसके बाद जब वह खाना खाने के बाद लगभग दोपहर 3 बजे ढाबा से बाहर निकलकर देखा तो स्कूटी क्रमांक CG 06 GQ 5160 को जिस जगह पर लॉक कर खड़ा किया था उस जगह पर नहीं था, तब नील सिंह ठाकुर ने स्कूटी क्रमांक CG 06 GQ 5160 की आसपास पता तलाश किया, जिसका कही किसी प्रकार का कोई पता नही चला.
नील सिंह ठाकुर ने बताया कि उसकी पुरानी ईस्तेमाली भूरा कलर की TVS JUPITER स्कूटी क्रमांक CG 06 GQ 5160 इंजन नंबर EG4EK1700402 चेचिस नंबर MD626EG46K1E00666 कीमती 50000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात1 के विरुद्ध अपराध धारा 303(2)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया गया है.