सांकरा : मछली बाजार में दुकान के पास खड़ा मोटरसायकल चोरी
सांकरा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा के मछली बाजार में दुकान के पास खड़ा मोटरसायकल चोरी हो गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
ग्राम देवसराल थाना सांकरा निवासी हरनारायण राज ने बताया कि 28 जुलाई 2026 को लगभग रात्रि 07:45 बजे वह अपना मोटर सायकल एच.एफ. डीलक्स0 वाहन क्रमांक CG06 GJ 0965 लाल एवं काला रंग को ग्राम सांकरा मछली बाजार दुकान के पास खड़ा कर समान खरीदने गया और वापस आकर देखा तो मोटर सायकल वहां पर नहीं था.
हरनारायण ने बताया कि मोटर सायकल का आसपास खोज बीन करने के बावजूद उसे मोटर सायकल का कहीं पता नहीं मिला, जिसे कोई अज्ञात चोरो चोरी करके ले गया हैं.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 303 BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें