कोमाखान : दो मामलों में कार्रवाई, 8 लीटर महुआ शराब जप्त.
कोमाखान पुलिस ने 05 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 8 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
जिसमे पुलिस ने 05 सितम्बर 2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी खिलावन जांगडे पिता सादराम जांगडे उम्र 35 साल, निवासी बांसकांटा थाना कोमाखान के कब्जे से एक पीला रंग 05 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई किमती 800 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये जुमला किमती 1000 रूपये को जप्त कर धारा 34(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया.
इसी तरह मुखबिर की सूचना पर आरोपी भूपत जांगडे पिता हेमसिंग जांगडे उम्र 23 साल, निवासी बांसकांटा थाना कोमाखान के कब्जे से एक सफेद रंग के झोले के अंदर रखे 05 लीटर क्षमता वाली पीला रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 04 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब भरी हुई किमती 800 रूपये को जप्त कर धारा 34(A) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.