तेंदुकोना : भुरकोनी में मारपीट की घटना पर मामला दर्ज
तेंदुकोना थाना के चौकी बुन्देली के ग्राम जगदल्ला भुरकोनी में मारपीट की घटना पर मामला दर्ज करवाया गया है.
वार्ड क्र 14 जगदल्ला भुरकोनी निवासी राजेन्द्र कुमार चक्रधारी ने बताया कि 02 सितम्बर 2026 के शाम करीबन 06:30 बजे वह भुरकोनी के बाजार से घर वापस आया तो देखा कि उसका छोटे भाई अजय कुमार चक्रधारी उम्र 28 वर्ष के सिर से खुन निकल रहा था.
जिसपर उसने घटना के बारे में पुछा तो अजय कुमार चक्रधारी ने बताया कि शाम करीबन 06:00 बजे व हमारे घर के सामने गली जगदल्ल्ला भुरकोनी में थे उसी समय हमारे गांव के गिरधारी चक्रधारी आये और पुरानी लडाई झगडा की बात को लेकर मां बहन की गंदी गंदी गालौच कर उसे अपने हाथ में रखे टंगिया से मारे, जिससे उसके सिर व दाहिने हाथ की छोटी उंगली पर चोंट लगा है.
लड़ाई झगड़ा को रोशन वैष्णव व चुग्गन लाल चक्रधारी के द्वारा देखना सुना व बीच बचाव करना बताया गया, तथा गिरधारी चक्रधारी जान से मार देने की धमकी देना भी बताया गया.
वहीँ घटना में घायल अजय कुमार चक्रधारी को ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर जाने से उसका प्राथमिक उपचार बाद रिफर करने पर जिला अस्पताल महामसुंद में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया.
वहीँ मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गिरधारी चक्रधारी के विरुद्ध अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS पंजीबध कर विवेचना में लिया.